फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग के खिलाफ नौ साल पुराना केस खुला, चौंकाने वाली बात आई सामने

Fri, 10 Aug 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सट्टा किंग श्याम बोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के ताजगंज थाने में दर्ज सट्टे का नौ साल पुराना केस फिर से खोला गया है। इस मामले में सट्टा किंग श्याम बोहरा आरोपी था, लेकिन बाद में उसका नाम निकाल दिया गया। अगर गहराई से जांच हुई तो कई पुलिस वाले भी फंस सकते हैं।
विज्ञापन


उस केस में श्याम बोहरा को सटोरिया गैंग का सरगना बताया गया। इसके बावजूद जांच में उसका नाम निकाल दिया गया। अब पुलिस अफसरों ने इसकी फिर से जांच कराने का फैसला लिया है। 

श्याम बोहरा ने गैंगस्टर कार्रवाई नहीं की गई। न ही उसकी हिस्ट्रीशीट नहीं खोली। नतीजा रहा कि वो सट्टे का नेटवर्क फैलाता चला गया। पिछले दिनों ही आगरा पुलिस ने सट्टा किंग श्माम बोहरा को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा के केस में जमानत निरस्त

श्याम बोहरा के खिलाफ नोएडा में दर्ज आईपीएल सट्टे के केस में उसकी जमानत निरस्त हो गई है। जमानत लेने वाले उसके दोस्त छत्ता थाना के केस में फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट कोर्ट में दी थी। 

इस पर उसकी जमानत निरस्त की गई है। नोएडा में उस पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज किया जा चुका है। सीओ छत्ता रीतेश कुमार ने बताया कि उसके खिलाफ और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

ताजगंज पुलिस ने श्याम बोहरा का पिस्टल का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट प्रशासन को दी है। पता किया जा रहा है कि उसके परिजनों के नाम तो और लाइसेंस नहीं है। सट्टे के केस में उसकी पत्नी, बेटा, भतीजा और चाचा भी आरोपी हैं, इन्हें पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें