फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के प्रभारी मंत्री बने सतीश महाना, बांकेबिहारी के दर पहुंचे, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Fri, 20 Sep 2019 12:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जिला प्रभारी मंत्री सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री व जिला प्रभारी मंत्री सतीश महाना गुरुवार को बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 
विज्ञापन


वेद मंत्रोच्चारण के बीच मयंक गोस्वामी, प्रदीप गोस्वामी व रघु गोस्वामी ने उन्हें पूजा-अर्चना करा प्रसाद व उत्तरीय भेंट किया। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री महाना ने कहा कि बांके बिहारी जी के दर्शन कर मन रोमांचित हो रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे मथुरा का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। 

उन्होंने प्रदेश सरकार की ढाई वर्ष की उपलब्धियां भी गिनाईं। जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, सुनील चतुर्वेदी, शहर अध्यक्ष राजेश पंडित, देहात अध्यक्ष विनीत शर्मा, मोहन शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें