फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: वृंदावन में बसपा ने कराया संतों को भोज, सतीश चंद्र मिश्रा ने किया पूजन-सम्मान

Fri, 19 Nov 2021 04:19 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा / आगरा

सार

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि मायावती सरकार में वृंदावन के समग्र विकास के लिए तीन सौ करोड़ की योजना दी गई थी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार बसपा की बनेगी। 
विज्ञापन
भोज के दौरान बसपा महासचिव व साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में बसपा भी शुक्रवार को संतों के सानिध्य में पहुंची। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने राधा निवास स्थित श्याम श्याम आश्रम में एक हजार संतों और धर्माचार्यों का सम्मान कर भोज कराया। उन्होंने स्वयं संतों को भोजन परोसा और आशीर्वाद लिया। उन्होंने संतों के सम्मान को गैर राजनीतिक बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वृंदावन के विकास के लिए मायावती सरकार ने 300 करोड़ रुपये दिए थे। दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार बसपा की ही बनेगी। कार्यक्रम आयोजक मांट से बसपा विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार आई तो संत सुरक्षा आयोग का गठन कराएंगे।  

मंच से संबोधन में सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि हम यहां कोई राजनीति की बात करने के लिए नहीं आए हैं। अगर राजनीति करनी होती तो लोगों को बुलाते और बैठक करते। यहां हम गैर राजनीति के उद्देश्य से संतों की शरण और श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए आए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बसपा के कार्यों को गिनाया
उन्होंने कहा कि यह पहला मौका नहीं है कि अब हम वृंदावन संतों के पास आए, बचपन से वृंदावन से हमारा नाता रहा है। बताया कि 2006 में सरकार में आने के बाद बसपा मुखिया बहन मायावती ने वृंदावन के समग्र विकास के लिए तीन सौ करोड़ की योजना दी। आज जो यहां विकास दिख रहा है, वह बसपा की देन है। 

बसपा महासचिव ने मथुरा-वृंदावन और अयोध्या के लिए किए गए अपने कार्यों को गिनाया। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ लोग केवल राम का नाम लेते हैं। सीताराम कहने में उन्हें डर लगता है। जबकि राम सीता के बिना अधूरे हैं।

उनकी सरकार ने केवल मथुरा अयोध्या ही नहीं बल्कि जहां सीता मां रहीं उस बिठूर में भी करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए थे। दावा किया कि उनकी सरकार 2007 में जितनी सीटों पर जीत कर आई थी। इस बार उससे भी ज्यादा सीटों पर जीत कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।  

मांट क्षेत्र के विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संतों का आशीर्वाद रहा तो हम फिर से प्रदेश की सत्ता में आएंगे। ललित शर्मा ने कार्यक्रम आयोजन में महती भूमिका निभाई। इस मौके पर महामंडलेश्वर बालयोगेश्वरानंद, राघवेंद्र बाबा, पुरुषोत्तमाचार्य, डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, रमेशदत्त गौड़, पूर्व मंत्री नकुल दुबे, फरीदाबाद के विधायक टेकचंद, डॉ. मनोज मोहन शास्त्री, श्रीकृष्ण शास्त्री, मोहिनी बिहारी शरण आदि ने सतीश चंद्र मिश्रा का स्वागत किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें