फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमेरिकी पर्यटक को नहीं मालूम था भारत का ये नियम, एयरपोर्ट पहुंचते ही फंसा; फिर इस तरह मिली राहत

Thu, 16 Apr 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल देखने आए अमेरिकी पर्यटक से आगरा एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन जब्त किया गया, जो भारत में प्रतिबंधित है। पूछताछ में पर्यटक ने अनजाने में फोन रखने की बात कही, अब इसे लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
आगरा एयरपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने रविवार को अमेरिकी पर्यटक से सेटेलाइट फोन जब्त किया था। बुधवार को इसे मालखाने में जमा कराया गया है। उधर, पर्यटक से पूछताछ में यही पता चला कि वह विदेश यात्रा के दाैरान यह फोन रखते हैं। फोन लेने के लिए विधिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। भारत में सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।
विज्ञापन

एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि अमेरिकी कारोबारियों का समूह रविवार को ताजमहल देखने आया था। ताजमहल देखने के बाद खेरिया एयरपोर्ट आए थे। सीआईएसएफ जवानों की चेकिंग में पर्यटक क्रिस्टोफ से सेटेलाइट फोन मिला था।
विज्ञापन

इस पर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों और एलआईयू ने कई घंटे पूछताछ की थी। क्रिस्टोफ को दूसरी फ्लाइट से भेजा गया था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पर्यटक उद्यमी हैं। वह अपनी टीम के संपर्क में रहते हैं। विदेश में कई बार मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता। तब सेटेलाइट फोन का प्रयोग करते हैं। उन्हें भारत में सेटेलाइट फोन के उपयोग पर रोक का पता नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें