फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगने से साड़ियां, कपड़े राख

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। क्षेत्र के इटौरा कस्बे में स्थित साड़ी सेंटर में मंगलवार की सुबह आग लग गई। इससे साड़ियां, कपड़े आदि सामान जलकर राख हो गया। दुकान खोलने के दौरान लपटों की जद में आने से दुकानदार और उनका भाई झुलस गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

भाहई निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी लकी मैजिक साड़ी सेंटर के नाम से इटौरा चौराहे पर दुकान है। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो भीतर से धुआं निकलता दिखा। जैसे ही उन्होंने शटर उठाया दुकानें से लपटें निकलने लगी। लपटों की जद में आने से राकेश और उनके भाई सुरेश झुलस गए। वहीं दुकान में रखीं साड़ियां, कपड़े आदि सारा सामान जल चुका था। दुकान में आग लगी देख आसपास के लोग भी जुट गए। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें