फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News : कुत्तों के हमले से भयभीत होकर दौड़ाई बाइक, डीसीएम से टकराकर सराफ की मौत

Wed, 27 Jul 2022 05:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

शहरों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है। आगरा के बाद एटा में दर्दनाक घटना हुई है। यहां कुत्तों के हमले से बचने बाइक सराफ डीसीएम से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के हमले से गई जान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में मंगलवार की रात बाइक से जा रहे एक सराफ पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कत्तों से बचने के लिए सराफ ने बाइक तेज रफ्तार से दौड़ाई, जो बेकाबू होकर कटरा मोहल्ला में सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पर उसका शव लेकर आए। 
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के चचेरे भाई निखी ने बताया कि उसका तहेरा भाई सचिन (42) पीपल अड्डा का निवासी है। वर्तमान में वह विजय नगर में रह रहा था। घंटाघर बाजार में उसकी सोने-चांदी के आभूषण की दुकान है। मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह किसी काम से बाइक से कटरा मोहल्ले की ओर गया था। इसी दौरान वहां सड़कों पर घूम रहे कुत्ते हमलावर हो गए और बाइक के पीछे दौड़ने लगे। 
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल सराफ ने तोड़ा दम   

इससे सचिन हड़बड़ा गया और कुत्तों से बचने के लिए उसने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। जिसे वह संभाल नहीं सका और बाइक सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। इससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए रात में ही उसे आगरा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। वहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। कोतवाली नगर प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना में सराफा व्यवसायी की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

आगरा में 10 साल की बच्ची की हुई मौत 

आगरा में आवारा कुत्तों के हमले से 10 साल की मूकबधिर बच्ची की मौत हो गई थी। उस पर सोमवार की 10-12 कुत्तों ने हमला कर दिया था। उसे 10 मिनट तक नोंचते और घसीटते रहे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसके घावों पर 50 से ज्यादा टांके लगाए गए थे। मंगलवार की रात बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें