फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरोसे का कत्ल: सराफ ने जिस कर्मचारी पर किया विश्वास, उसने ही दिया धोखा...15 लाख के जेवर हड़पे

Tue, 04 Feb 2025 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में सराफ को उसके ही कर्मचारी ने धोखा दिया। सराफ का आरोप है कि कर्मचारी ने 15 लाख रुपये के जेवर हड़प लिए हैं। सराफ की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
जेवर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कोतवाली क्षेत्र के एक सराफ ने अपने ही कर्मचारी पर 15 लाख रुपये के जेवरात गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली निवासी सराफ अजय कुमार गर्ग ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि चित्ती खाना के सोनी मार्केट में फर्म है। वह सोने के जेवरात का क्रय-विक्रय करते हैं। फर्म में इंदाैर, मध्य प्रदेश निवासी लकी जैन जनवरी 2023 से कार्यरत है।
विज्ञापन

वह फर्म से स्टाॅक लेने के बाद व्यापारियों को पसंद कराता था।

इसके बाद ऑर्डर लेता था। शेष जेवरात वापस जमा कराता था। दिवाली पर फर्म का स्टाॅक चेक किया तो पता चला कि लकी ने 15 लाख रुपये के जेवरात जमा नहीं कराए हैं। वह जमा कराने का आश्वासन देता रहा। मगर, ऐसा नहीं किया। डीसीपी सिटी से शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें