फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत का मामला, पिता ने दर्ज कराया हत्या का मुकदमा

Mon, 26 Nov 2018 12:09 PM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
मथुरा में संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। छात्र के पिता ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस छात्र की मौत को हादसा मान रही थी। पुलिस का कहना था कि ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

   
संस्कृति यूनिवर्सिटी में फैशन डिजाइनर के छात्र प्रियांशु तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी सहजुआ, अवागढ़ (एटा) का शव 15 नवंबर को रेलवे लाइन पर मिला था। शरीर पर चोटों के निशान भी थे। 

पुलिस ने भी आनन-फानन में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था, पर दूसरे दिन संस्कृति विवि के छात्र साथी की मौत पर भड़क गए थे। हाईवे जाम के साथ ही छात्रों ने विवि में तोड़फोड़ तक कर डाली थी। 
विज्ञापन


मृतक छात्र के पिता राजेश तिवारी ने घटना के करीब आठ दिन बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या करके शव फेंकने का मुकदमा कोतवाली छाता में दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज हो गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। 

मौत के दो दिन पहले छात्र प्रियांशु तिवारी ने पिता राजेश तिवारी को रजाई-गद्दा और आटे के लिए फोन किया था। बेटे को सामान देने के लिए पिता 15 नवंबर को मथुरा आ रहे थे, पर रास्ते में उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें