फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संकट मोचन नाम तिहारो भक्तों के तुम कष्ट निवारो

Wed, 22 May 2024 03:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में मंगलवार को हरि की पौड़ी किनारे लड्डू वाले बालाजी महाराज की महाआरती उतारी गई व भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


हरि की पौड़ी किनारे लड्डू वाले बालाजी मंदिर को सुबह गेंदा गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सजाया गया। हनुमान जी का भव्य शृंगार कर सेवायत प्रिंस ने महाआरती उतारी। मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ में महंत शिवकुमार ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। बालाजी को मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। महिलाओं ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किए। रात्रि में बालाजी के जगराते में हनुमत डटे रहो आसन पर जब तक कथा राम की होए, संकट मोचन नाम तिहारो तुम भक्तों के कष्ट निवारो आदि भजन गाकर हनुमान जी की स्तुति की गई। इस अवसर पर राजवीर उपाध्याय, संजय बडग़ैयां, योगेश सोनी, दिवाकर सोनी, इंद्रेश, गौरव मौर्य, हिमांशु वशिष्ठ, जितेंद्र सैनी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें