फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट समुदाय की जनसभा में गिनाईं सकार की उपलब्धियां, संजीव बालयान बोले- वन नेशन-वन मार्केट से सशक्त बना किसान

Tue, 27 Oct 2020 12:23 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

संजीव बालयान ने चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान वह सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलने से भी नहीं
चूके। उन्होंने इन दलों को मौकापरस्त बताते हुए कहा कि इनसे बचने को कहा। 
विज्ञापन
जाट समुदाय की जनसभा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन नेशन-वन मार्केट से किसान सशक्त बना है। उसे अपनी फसल को देशभर में कहीं भी अच्छी कीमतों पर बेचने की आजादी मिली है। भाजपा के इस प्रयास से विपक्ष बौखला गया है। वह एमएसपी व्यवस्था को समाप्त किए जाने को लेकर किसानों को भ्रमित कर रहा है।
विज्ञापन


यह बात केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान ने नगर के एक मैरिज होम में आयोजित जाट समुदाय की जनसभा में कहीं। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि टूंडला विधानसभा कृषि प्रधान क्षेत्र हैं। पार्टी ने भी एक किसान के बेटे को प्रत्याशी बनाया है।

संजीव बालयान ने चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान वह सपा-बसपा और कांग्रेस पर हमला बोलने से भी नहीं चूके। उन्होंने इन दलों को मौकापरस्त बताते हुए कहा कि इनसे बचने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह व प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चौ. उदयभान सिंह ने कहा कि योगी सरकार सभी वर्गों, विशेष रूप से किसान, नौजवान, महिला, गरीब, वंचित तथा उपेक्षित वर्ग के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

राज्यमंत्री बीएल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सुशील पौनियां, भाजपा जिला प्रवक्ता अमित गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीपक राजौरिया, नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला, सुशील चक, कैलाश बाबू माथुर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह और संचालन महामंत्री दीपक चौधरी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें