फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संजय प्लेस की हवा सबसे खराब, एक्यूआई 250 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर का दिल कहे जाने वाले संजय प्लेस क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार खराब होता जा रहा है। अभी तक सिर्फ रात के समय एक्यूआई 200 के पार जा रहा था, लेकिन दिवाली के बाद से यह दिन में भी बढ़ना शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को संजय प्लेस का दिनभर का औसत एक्यूआई करीब 250 रहा, जो खतरनाक स्थित है। यह तब था जब छुट्टी के चलते आम दिनों की तुलना में संजय प्लेस पर कर्मचारियों की आवाजाही कम थी। प्रदूषित क्षेत्रों में अच्छी गुणवत्ता का मास्क लगाकर ही निकलें।
विज्ञापन

संजय प्लेस के अलावा शहर में आवास विकास, मनोहरपुर, रोहता, शाहजहां गार्डन और शास्त्रीपुरम में भी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एक्यूआई की जांच करता है। संजय प्लेस के अलावा शास्त्रीपुरम और रोहता में एक्यूआई 150 से ऊपर है। वहीं, आवास विकास, मनोहरपुर, शाहजहां गार्ड में हवा की गुणवत्ता बेहतर है।
नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि शहर का औसत एक्यूआई 200 के अंदर ही है। जिन स्थानों पर गुणवत्ता खराब होने की बात सामने आ रही है, वहां मशीन से सफाई के अलावा स्प्रिंक्लर से पानी की बौछार कराई जा रही है। साथ ही जरूरत अनुसार आगे के कदम उठाए जाएंगे। वहीं, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि डीएम की ओर से सभी विभागों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जरूरत के अनुसार विभाग कदम उठाएंगे, ताकि प्रदूषण का स्तर नियंत्रण में रहे।
विज्ञापन

-
सुबह छाई रहेगी कोहरे की चादर
मौसम विभाग ने अगले सात दिन सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ होता रहेगा। दिन का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे ही रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें