फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजगंज में रात भर संजय दत्त ने की शूटिंग

Tue, 28 Feb 2017 01:05 AM IST
ताजगंज में रात भर संजय दत्त ने की शूटिंग
विज्ञापन
अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म भूमि की शूटिंग की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निर्देशक उमंग कुमार की फिल्म भूमि की शूटिंग 15 दिन तक बमरौली कटारा की वाजपेयी परिवार की हवेली में हुई। सोमवार को ताजमहल के साए तले ताजगंज में भूमि के कई शॉट रात को फिल्माए गए। नाइट शिफ्ट में अभिनेता संजय दत्त और अभिनेत्री अदिति राव हैदरी पर कई शॉट कैमरे में कैद किए गए।
विज्ञापन

ताजमहल दक्षिणी गेट पर कुत्ता पार्क में फिल्म भूमि की शूटिंग के लिए सेट लगाया गया। बमरौली कटारा में हुई शूटिंग के बाद सोमवार से ताजगंज में शूटिंग शुरू की गई है। अभिनेता संजय दत्त ने रात आठ बजे से शॉट दिए। उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ आया। ताजगंज थाने से लेकर पूर्वी गेट मोड़ तक लोगों की रात भर भीड़ लगी रही। शादी के  बाद के कई शॉट ताजगंज में फिल्माए गए हैं। 

कोयले से चलाए तंदूर
ताजमहल के 500 मीटर दायरे के अंदर फिल्म भूमि की शूटिंग के दौरान शूटिंग यूनिट के डिनर के लिए जो तंदूर लगाए गए, उनमें कोयले का प्रयोग किया गया। ताजमहल के दक्षिणी गेट से महज 100 मीटर की दूरी पर कोयला जलता रहा, जबकि ताज ट्रिपेजियम जोन में कोयला जलाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें