मैनपुरी। मई माह में लखनऊ में आयोजित हुई राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले की शिक्षिका राममूर्ति और शिक्षक संजय यादव ने सफलता हासिल की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 21 जून को विश्व योग दिवस पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने सात मई से 20 मई तक लखनऊ में राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन कराया था। इस प्रतियोगिता में जिले के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया था। प्रतियोगिता में कहल विकास खंड क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय किशनपुर की प्रधानाध्यापिका राममूर्ति उर्फ प्रतिभा सिंह तथा मैनपुरी विकास खंड के नगला कुशल पर तैनात इंचार्ज प्रधानाध्यापक संजय यादव निवासी रठेरा ने सफलता हासिल की है।
राममूर्ति और संजय यादव की सफलता पर बीएसए कमल सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार, खंड शिक्षाधिकारी नीरजा चतुर्वेदी, जिला समन्वयक प्रशिक्षण धीरेंद्र सिंह चौहान, एसआरजी सुखेंद्र प्रताप सिंह, संकुल शिक्षक अंबुज यादव आदि ने बधाई दी है।
-राममूर्ति- फोटो : MAINPURI