फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी से मिलने जाएंगे संजलि के पिता, सीबीआई जांच की रखेंगे मांग

Sun, 30 Dec 2018 01:27 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
छात्रा संजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के संजलि हत्याकांड में पुलिस के खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं है। वो सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पिता का कहना है कि अब वो लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। वो जल्द ही उनसे मिलने जाएंगे।
विज्ञापन


गांव लालऊ की संजलि को 18 दिसंबर को स्कूल से लौटते समय पेट्रोल डालकर जला दिया गया था। पुलिस ने 25 दिसंबर को घटना का खुलासा कर दिया था। इसमें दो आरोपियों को पकड़ा था। पुलिस का दावा था कि योगेश ने संजलि को जलाया था। 

पुलिस के पकड़ने के डर से योगेश ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दो आरोपी योगेश के मामा के बेटे विजय पुत्र राजकुमार निवासी कलवारी और बहन के देवर आकाश पुत्र विज्जो सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मगर, खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगाया ये आरोप

संजलि के पिता हरेंद्र का कहना है कि पुलिस ने निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की है। पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है। वो कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं। मगर, कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हम लोगों ने कई सुबूत जुटाए हैं। यह सुबूत सीबीआई के सामने ही रखे जाएंगे। इस संबंध में लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलने भी जाएंगे। इसके लिए लखनऊ में अधिकारियों से बात कर ली है। 

बता दें कि संजलि हत्याकांड को लेकर अनुसूचित जाति के संगठनों ने महापंचायत बुलाई है। इसमें संजलि न्याय मोर्चा का गठन किया जा सकता है। महापंचायत का उद्देश्य सरकार पर सीबीआई जांच के लिए दबाव बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें