फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सफाई नायक को निलंबित किया तो फैला आक्रोश, कार्यालय पर जड़ दिया ताला

Fri, 06 Dec 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कछपुरा के वार्ड-13 में सफाई नायक के निलंबित होने पर हंगामा हो गया। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।

 
विज्ञापन
हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सफाई सुपरवाइजर का निलंबन करने के विरोध में बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों ने वार्ड 13 के कार्यालय पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि पार्षद पति की शिकायत के आधार पर निलंबन किया गया है। 
विज्ञापन


ये है मामला 
कछपुरा के वार्ड 13 में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने 29 नवंबर को निरीक्षण कर अपनी आख्या नगरायुक्त को भेजी थी। इसमें वार्ड में भारी गंदगी मिलने के साथ कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले थे। सफाई सुपरवाइजर सरन लाल ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। इस पर नगरायुक्त ने सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया था। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। 

ये है आरोप
उनका आरोप है कि पार्षद पति की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। प्रदर्शन में नगर निगम-जलकल विभाग कर्मचारी संघ के सिकंदर वाल्मीकि, धर्मराज माथुर, गिर्राज सिंह बघेल, राजेश कुमार, रविंद्र सिंह, निर्भय पाराशर आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें