फाइल फोटो मृतक सफाई कर्मचारी धर्मदास स्रोत पुलिस
फतेहाबाद। ब्लॉक फतेहाबाद की ग्राम पंचायत सांकुरी कलां में मंगलवार को टीम के साथ काम करने गए सफाई कर्मचारी की अचानक से तबियत बिगड़ गई। सीने में दर्द उठने पर साथी कर्मचारी उन्हें हाॅस्पिटल ले गए, जहां सफाई कर्मचारी ने दम तोड़ दिया।
धर्मदास (52) पुत्र मैलवार निवासी पाथा धकर्वारा, झांसी 2008 में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात हुए थे। ब्लॉक फतेहाबाद की ग्राम सांकुरी खुर्द में सफाई कर्मचारी के पद तैनाती थी। बताया गया है मंगलवार को एडीओ पंचायत फतेहबाद नरेंद्र बघेल ने सफाई कर्मचारी मुकेश, सुनहरी, राधेश्याम, धर्मदास को ग्राम पंचायत सांकुरी कलां के उपग्राम हारकापुरा में सफाई करने के लिए भेजा था। सभी कर्मचारी काम रह रहे थे। अचानक दोपहर 12 बजे करीब धर्मदास के सीने में दर्द हुआ और चक्कर आने लगे। साथी कर्मचारी सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी फतेहाबाद लेकर पहुंचे, वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने धर्मदास को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर बड़ी संख्या ब्लॉक के कर्मचारी और एडीओ पंचायत नरेंद्र बघेल मौके पर पहुंचे और जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एडीओ पंचायत फतेहबाद नरेंद्र बघेल ने बताया कि धर्मदास को टीम के साथ ग्राम पंचायत सांकुरी कलां में भेजा था। काम करते समय उनकी अचानक तबियत खराब हो गई। सीएचसी फतेहाबाद में इलाज के दाैरान डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद