कासगंज। पंचकोसी परिक्रमा की तैयारियों और परिक्रमा कार्य के विस्तार के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संघ के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा कि सोरोंजी शूकरक्षेत्र पौराणिक तीर्थ स्थल है। इसकी एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान रही है। इस पहचान को पुनर्जीवित करने के लिए इस परिक्रमा का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने एटा और कासगंज दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं से कहा कि परिक्रमा को सफल बनाने के लिए जिला स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक की समितियां बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को परिक्रमा के धार्मिक महत्व को बताने के लिए कहा। इसके अलावा परिक्रमा में बुलाकर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यों से जुड़ने का आह्वान करने के लिए कहा। विभाग कार्यवाह सौरभ कुमार ने दोनों जिलों की संयुक्त संचालन समिति की घोषणा की। संघ के विभाग संघ चालक उमाशंकर शर्मा एवं परिक्रमा के संयोजक डॉ. राधा कृष्ण दीक्षित ने बैठक के आरंभ में शूकर क्षेत्र की पौराणिक परिक्रमा के महत्व को विस्तार से बताया।
ये रहे मौजूद : जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, विभाग प्रचारक कुलदीप जिला प्रचारक आर्येंद्र, सहविभाग कार्यवाह संजीव पांडे, विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे, ज्ञान गुप्ता, जय सिंह वर्मा, अनिल पुंडीर, महेंद्र सिंह राणा, कौशल साहू, चेयरमैन मीना माहेश्वरी, चेयरमैन सोरोंजी रामेश्वर दयाल महेरे, प्रोफेसर अंजना वशिष्ठ, विजयलक्ष्मी, हेमेंद्र शास्त्री, अमित अग्रवाल, संतोष कुमार शर्मा, केशव आदि मौजूद रहे। संवाद