फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक अक्तूबर से घर-घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डेंगू व अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए एक अक्तूबर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों का हालचाल जानेंगी। ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई और दवा के छिड़काव के साथ ही टीकाकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान में साफ-सफाई की जिम्मेदारी पंचायत राज विभाग की होगी। ग्राम पंचायत में न केवल नालियों और गलियों की सफाई करानी होगी बल्कि झाड़ियां भी कटवानी होंगी। इसके बाद एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग गांवों में शिविरों का आयोजन कर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करते हुए परीक्षण व दवा का वितरण भी कराएगा। आदेश आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रधान और बीडीओ होंगे नोडल
अभियान के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधान और ब्लॉक स्तर पर खंड विकास अधिकारी को नोडल बनाया गया है। उनके द्वारा ही पूरे अभियान की मॉनीटरिंग की जाएगी। खंड विकास अधिकारी उच्चाधिकारियों को अभियान की रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन

कोरोना का रखा जाएगा विशेष ध्यान
शासन ने अभियान के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष ध्यान रखने को कहा है। घर-घर जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को किसी सतह को न छूने के निर्देश दिए हैं। साथ ही साफ-सफाई व अन्य कार्यों के दौरान भी सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी पंचायत सचिवों को इस संबंध में आदेश भी जारी किया गया है।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें