फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्ाारदा ताज मैराथ्ान में सैमुअल अाैर ज्याेति ने बाजी मारी

Mon, 15 Feb 2016 01:01 AM IST
अागरा ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
जोश, उमंग और उत्साह से भरे लोग, घड़ी की टिक-टिक पर सबका ध्यान और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कदम। ये नजारा था रविवार को ताज महोत्सव के सिल्वर जुबली वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पहली शारदा ताज मैराथन का। यमुना बचाओ, बेटी बचाओ और स्वच्छता का संदेश देने के लिए शहर के चार स्थानों से धावकों ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए दौड़ लगाई। सबसे बड़ी दूरी (21 किमी) की दौड़ के लिए मशहूर एथलीट मिल्खा सिंह ने सिकंदरा स्मारक से धावकों को हरीझंडी दिखाई। स्टेडियम में 66 मिनट में पहुंचे केन्या के सैमुअल वैदका ने पुरुष वर्ग में और महिला वर्ग मेें नागपुर की ज्योति ने 77 मिनट में फासला तय कर जीत हासिल की।
विज्ञापन

आगरा डेवलेपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित शारदा ताज मैराथन में भागीदारी के लिए तड़के चार बजे से ही लोगों का सिकंदरा स्मारक पहुंचना शुरू हो गया था। आगरा के अलावा मथुरा, फीरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, दिल्ली, भरतपुर, धौलपुर, ग्वालियर, पुणे और मुंबई से आए हजारों की संख्या में धावक पहुंचे।  
स्मारक के मुख्य गेट पर बने मंच पर केंद्रीय मंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर, डीएम पंकज कुमार, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, शारदा ग्रुप के वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता, आगरा डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष पूरन डावर मौजूद रहे। सुबह 6:15 बजे मिल्खा सिंह मंच पर पहुंचे। उनके झंडी दिखाते ही धावकों का सैलाब नेशनल हाईवे-टू पर निकल पड़ा। 21 किमी की इस महादौड़ में तकरीबन ढाई हजार लोगों ने शुरुआत की।
विज्ञापन

पालीवाल पार्क पर सुबह 7:20 बजे 12 किमी दौड़ के लिए हरी झंडी दिखाई गई। यहां भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
छह किमी दौड़ ताजगंज में मोतीलाल नेहरू पार्क से शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे।
ओनली रेस्टोरेंट (फूल सैयद चौराहा) से ढाई किमी दौड़ में महिलाओं और बुजुर्गों ने हिस्सा लिया। रास्ते में 35 से अधिक संस्थानों ने धावकों का स्वागत किया। स्टेजों पर कलाकार और बच्चे नाच-गा रहे थे। सुबह सवेरे ही पूरे शहर में मानो उत्सव का माहौल बन गया था।
केन्या के सैमुअल वैदका ने 21 किमी की दूरी एक घंटा छह मिनट में तय कर जीत हासिल की। महिला वर्ग में नागपुर की पेशेवर धावक ज्योति चौहान ने एक घंटा 12 मिनट में दूरी तय की। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया ने विजयी सैमुअल और ज्योति को 51-51 हजार रुपये की राशि के चेक भेंट किए। शारदा ताज मैराथन के संयोजक विनय पतसारिया ने बताया कि अन्य विजेताओं की घोषणा तकनीकी टीम की रिपोर्ट के बाद की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें