फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत से खिलवाड़: बेसन, मिर्च पाउडर और नमकीन में मिलावट, एफएसडीए की टीम ने लिए नमूने

Fri, 19 Jan 2024 10:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) की टीम ने निरीक्षण किया। भोगांव स्थित गंगा ढाबा से चार नमूने लिए। 
 
विज्ञापन
मिलावट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को ढाबों पर चेकिंग की। चेकिंग अभियान के दौरान बेसन, नमकीन, लाल मिर्च समेत अन्य पदार्थों के चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। वहीं बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे ढाबों पर कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डाॅ. टीआर रावत के निर्देशन में अभियान चलाया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक के नेतृत्व में टीम सबसे पहले भोगांव स्थित गंगा ढाबा पहुंची। यहां से बेसन व सलाद स्नैक्स मसाला के दो नमूने लिए गए। साथ ही साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। नवीगंज टोल प्लाजा स्थित मालवा लस्सी ढाबा पर निरीक्षण के दौरान मिर्च पाउडर और नमकीन का नमूना लिया गया।  कुल चार नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 

रिपोर्ट आने पर इसमें कार्रवाई की जाएगी। उक्त जांच में सिटिजन होटल, लालू यादव ढाबा, हरियाणा स्पेशल फैमिली ढाबा, श्री खाटू श्याम होटल एंड रेस्टोरेंट राणे दा ढाबा बिना खाद्य रजिस्ट्रेशन के चलते पाए गए। इनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयदीप मौर्य, सनोज कुमार व प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें