फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ट्रैक्टर चालक ने आरएसएस के तहसील प्रचारक को पीटा, ये थी वजह; कार्यकर्ताओं में आक्रोश

Fri, 19 Jan 2024 10:11 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील प्रचारक के साथ ट्रैक्टर चालक ने मारपीट की। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद संघ कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है।  
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी में तेज गति से ट्रैक्टर चलाने से टोकने पर चालक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तहसील प्रचारक को पीट दिया। उसका मोबाइल भी तोड़ डाला। इस पर थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को ट्रैक्टर समेत रुपवास से हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


तहसील प्रचारक भारत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह साथी डॉ. महादेव के साथ गांव बर्नामई गए थे। बुधवार की शाम सीकरी लौट रहे थे। रास्ते में सुनहरा कट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से वह टकराने से बचे। बाइक लेकर खेत में चले गए थे। इस पर उन्होंने ट्रैक्टर चालक को लापरवाही से चलाने पर टोका था। आरोप है कि इस पर चालक ने उनसे गाली गलौज की ओर हाथापाई कर दी। 


मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया सूचना पर जिला प्रचारक जितेंद्र, संतोष आदि थाने पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस आयुक्त को भी दी। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया एवं पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करके राजस्थान के रुपवास क्षेत्र से ट्रैक्टर समेत चालक को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित ने चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें