फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दूध, बूंदी और टॉफी के छह नमूने जांच के लिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार को औंछा और पड़रिया चौराहे पर अभियान चलाया गया। दूध, बूंदी और टॉफी के कुल छह नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे। सभी दुकानदारों को मिलावट न करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के नेतृत्व में एफएसडीए के टीम ने शनिवार को अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम सबसे पहले पड़रिया चौराहे पहुंची। यहां संचालित मिश्रा डेयरी से मिश्रित दूध के तीन नमूने भरे। डेयरी संचालकों को साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद टीम औंछा में संचालित महाकाली ट्रेडर्स पर पहुंची।
यहां निरीक्षण के दौरान बूंदी का एक व टॉफी के दो नमूने लिए। कुल छह नमूने लेकर टीम ने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे हैं। दुकानदारों को खाद्य पदार्थों में मिलावट न करने की चेतावनी दी। टीम ने ये भी बताया कि खाद्य पदार्थों में रंगों का प्रयोग न किया जाए। लोगों से भी रंग मिले खाद्य पदार्थ न खरीदने की अपील की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह और डीके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें