02एमएनपी-10-झम्मनलाल मंडी में मसाला चक्की से नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को शहर में मसाला चक्की और स्पेलर पर निरीक्षण किया। बिना पंजीकरण के संचालन पर नोटिस जारी कर मसाले के तीन नमूने भी लिए।
अभिहित अधिकारी डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम झम्मनलाल मंडी स्थित शोभित अग्रवाल की मसाला चक्की पर पहुंची। यह मसाला चक्की बिना पंजीकरण के संचालित हो रही थी।
यहां साफ-सफाई के भी इंतजाम नहीं थे। टीम ने संचालक को नोटिस जारी कर हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके बाद टीम ने शहर के भांवत चौराहा, ज्योंति तिराहा और अन्य स्थानों पर संचालित स्पेलर और मसाला चक्की का निरीक्षण कर साफ-सफाई के निर्देश दिए।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा, डॉ. राजीव कुमार और सहायक गौरव मिश्रा शामिल रहे।