फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ प्रस्ताव बने, पार्किंग नहीं

विज्ञापन
02एमएनपी-13-स्टेशन रोड पर पंजाबी नेशनल बैंक के बाहर सड़क पर खड़े दोपहिया वाहन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जाम की समस्या का कारण शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होना है। पार्किंग के लिए सिर्फ प्रस्ताव ही बने, निर्माण आज तक नहीं हो सका। वहीं चेयरमैन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की जिम्मेदारी प्रशासन की बताकर जाम की समस्या का समाधान करने में हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

बाजारों में फुटपाथ पर दुकानदारों का कब्जा है। ऐसे में लोग वाहन सड़कों पर खड़े कर जाते हैं। कहीं न कहीं जाम के पीछे बाजार में खड़े आड़े तिरछे वाहन प्रमुख कारण है। इस समस्या का समाधान पार्किंग निर्माण से हो सकता है। नगर पालिका ने वर्ष 2017 में पुरानी तहसील परिसर, गोपीनाथ अड्डा पर खड़ी पड़ी जमीन और तांगा स्टैंड के पास पार्किंग निर्माण का प्रस्ताव बनाया था।
हालांकि अब तक यह प्रस्ताव अमलीजामा नहीं पहन सका। पालिका प्रशासन का कहना है कि पुरानी तहसील परिसर की जगह प्रशासन ने नहीं दी। वहीं गोपीनाथ अड्डा की जमीन को लेकर कुछ दुकानदारों ने कोर्ट में केस दायर किया है। तांगा स्टैंड पर पार्किंग के लिए जगह कम पड़ गई है।
विज्ञापन

चेयरमैन मनोरमा देवी ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान प्रशासन चलाए। नगर पालिका अपने संसाधन और कर्मचारी प्रशासन को उपलब्ध करा देगी। नगर पालिका अभियान चलाएगी तो दुकानदार विरोध करेंगे।
----
भूमिगत पार्किंग में खड़े नहीं होते वाहन
शहर में वर्तमान में सिर्फ एक पार्किंग है। यह पार्किंग नगर पालिका कार्यालय के भूतल में है। पालिका प्रशासन का कहना है कि यह पार्किंग चालू है, लेकिन यहां वाहन खड़े नहीं होते हैं। यहां सिर्फ चेयरमैन, नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों के ही वाहन खड़े होते हैं। कई लोगों को तो इस पार्किंग की जानकारी भी नहीं है।
----
कई बार प्रशासन को लिखे पत्र
बाजारों में फैले अतिक्रमण केे हटाने के लिए हाल ही में तीन बार प्रशासन को पत्र लिखे जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से अभियान नहीं चलाया गया है। प्रशासन अभियान चलाए, नगर पालिका कर्मचारी और मशीनें उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन

- मनोरमा देवी, चेयरमैन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें