बरौली अहीर। बमरौली कटारा थाने के गांव समोगरा गांव मंगलवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दो पक्षों के आमने-सामने होकर गोलियां दागने से गांव में दहशत फैल गई। लोग डर के कारण घरों के दरवाजे बंद करके काफी देर तक दुबके रहे।
घटना रात करीब 9 बजे की है। गांव में पिंटू और रामू, बिट्टू पुराने विवाद में आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष फायरिंग शुरू हो गई। बताया जाता है कि करीब 40 राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स पहुंचा। पुलिस को देखते ही फायरिंग करने वाले भाग निकले। बताया गया कि पिंटू तीन दिन पूर्व एक होटल पर खाना खा रहा था तभी दूसरे पक्ष का रामू पहुंच गया था। दोनों में वहां भी झगड़ा हुआ था। पिंटू पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष सोशल मीडिया पर उसके विरुद्ध गलत टिप्पणी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने गांव से खाली खोखे बरामद किए हैं। मामले में थानाध्यक्ष ने बताया दोनों पक्षों में फायरिंग हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों के लोग फरार हैं।