मैनपुरी। विनायकपुर के एक निजी कॉलेज में समाजवादी शिक्षक सभा की एक आवश्यक बैठक आयोजित की। बैठक में करहल विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। शिक्षक सभा के प्रमुख प्रदेशीय महासचिव डॉ. कमलेश यादव ने निर्देशित किया कि शिक्षक सभा के सभी पदाधिकारियों को पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी लें।
उन्होंने कहा कि बूथों पर सभी को पूरी लगन एवं मेहनत से लगकर एक एक वोटर को बूथ तक लाकर पार्टी को भारी मतों से जिताना है। जिलाध्यक्ष प्रेमसागर ने करहल विधानसभा से सपा के उम्मीदवार को प्रदेश में सर्वाधिक मतों से विजय दिलवाने का संकल्प दिलाया। शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से प्रदेशीय नेतृत्व को अवगत कराया।
बैठक को उमेश शाक्य, प्रेमी, सुधाकर पांडेय, रमेश चंद्र सक्सेना, ब्रजेश वर्मा, डाॅ. छाया वर्मा ने भी अपने विचार रखे। संचालन सर्वेश कुमार जिला महासचिव समाजवादी शिक्षक सभा मैनपुरी ने किया।