मैनपुरी। जवाहर नवोदय स्कूल भोगांव में कक्षा 11 की छात्रा की मौत के मुकदमे में डॉक्टर के नहीं आने से डॉक्टर की गवाही टल गई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को गवाही देनेे के लिए नोटिस भेजा गया है। अगली सुनवाई के लिए 3 अगस्त की तारीख तय कर दी गई है।
भोगांव के जवाहर नवोदय स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली कक्षा की एक छात्रा की 16 सितंबर 2019 को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। छात्रा के पिता ने दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना की जांच अभी एसआईटी द्वारा की जा रही है। एसआईटी अीम प्राचार्या के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरेाप में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
मुकदमे की सुनवाई सपेशल जज पॉक्सो एक्ट के न्यायालय में चल रही है। मुकदमे में छात्रा के माता पिता सहित छात्रा की तीन सहपाठी की गवाही हो चुकी है। गवाही कराने वाले गवाहों की सूची एसआईटी ने ही तैयार की है। अब छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की गवाही होनी है। डॉक्टर के तय तारीख पर नहीं आने से उसकी गवाही नहीं हो सकी है। डॉक्टर को गवाही देनेे के लिए नोटिस भेजा गया है। मुकदमे की अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी।