फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश तक पहुंची सपा में गुटबाजी की शिकायत, संगठन में बदलाव जल्द

Sun, 17 Dec 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
अखिलेश यादव
विज्ञापन
निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के विजयी प्रत्याशी शनिवार को लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। अखिलेश ने सभी को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन


आगरा में पार्षदों के साथ पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से स्थानीय गुटबाजी की शिकायत की। उनका कहना था कि संगठन में तालमेल न होने की वजह से नगर निगम में सपा के पिछले साल के 22 पार्षदों के मुकाबले इस बार सिर्फ पांच पार्षद रह गए। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन कार्यकर्ताओं ने स्थानीय संगठन पर व्हाइटनर लगाकर बी फार्म बदलने का आरोप लगाया। योग्य प्रत्याशियों के नाम काटकर चहेतों को टिकट दे दी गई। इसकी वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कुछ वरिष्ठ नेताओं की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं की बात को गंभीरता से लिया है। 

जल्द संगठन में जल्द बदलाव के संकेत भी दिए हैं। सपा नेताओं में पार्षद विकलेश यादव, प्रियंका प्रजापति, अनीता यादव, गुल सनोवर, सुनील राठौर, मुकेश यादव, हेमंत प्रजापति आदि प्रमुख रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें