कासगंज। समाजवादी पार्टी ने कैंप कार्यालय बिलराम गेट पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्य तिथि मनाई। सपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं चौ. चरण सिंह के चित्र पर माल्यापर्ण कर उन्हें नमन किया। वहीं उनके किसान हित के लिए कार्यों को याद किया। वहीं गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. कुंवर देवेंद्र यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है। जो जमीन जोतता है वही मालिक है। उन्होंने जमींदारी उन्मूलन विधेयक 1952 को लागू करके जमींदारी प्रथा को खत्म कर दिया। इससे देश के गरीब किसानों को उनका अधिकार मिला। पूर्व विधायक हसरत उल्ला शेरवानी ने कहा कि वह किसानों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने लेखपाल के पद का सृजन करके किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का काम किया।
इस मौके पर अजंट सिंह यादव, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मन सिंह यादव, मनोज यादव, देवेंद्र सिंह लोधी, सचिन यादव, शाहरूख राज, मुनेंद्र सिंह शाक्य, विशाल कश्यप, ब्रजेश पहलवान, अभिषेक यादव गौरी, अभय यादव, क्षेत्रपाल सिंह लोधी, महेंद्र सिंह यादव, रिंकू यादव, अनिल यादव, रवि यादव, अंशुल यादव, मोनू, उर्वेश यादव, नीतीश बाबू, निशांत यादव, गुन्नू चैधरी, सुरेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह पंडा आदि कार्यकर्ता सम्मलित हुए।