फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश यादव को सीबीआई के समन पर डिंपल यादव का गुस्सा, कहा- 'जो मुकाबला कर सकते हैं, उन्हें मिल रहा नोटिस'

Fri, 01 Mar 2024 06:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

डिंपल यादव ने अखिलेश यादव को सीबीआई द्वारा दिए गए समन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा से जो मुकाबला कर सकता है, इस तरह के नोटिस उन्हें ही दिए जा रहे हैं।  
 
विज्ञापन
डिंपल यादव - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध खनन के मामले में अखिलेश यादव को सीबीआई समन पर सपा सांसद डिंपल यादव ने बड़ा बयान दिया है। डिंपल यादव ने कहा कि " जो भाजपा से कड़े मुकाबले के लिए तैयार हैं, उसी शृंखला की ये एक कड़ी है।"
विज्ञापन



मैनपुरी से सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि इस तरह के नोटिस बहुत सारे नेताओं को आ रहे हैं, जो भाजपा से कड़ा मुकाबला कर रहे हैं। ये उसी शृंखला में एक कड़ी है। डिंपल यादव ने कहा कि क्योंकि भाजपा जानती है कि आज देश की हालत क्या है। हमार देश डेढ लाख करोड़ के कर्ज में डूबा हुआ है। एयरपोर्ट और रेलवे बेचा जा रहा है। जहां गवर्नमेंट की सरकारी जमीनें होती है उन्हें भी बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बेचा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि 10 साल में 25 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इस पर डिंपल यादव ने कहा कि एक तरफ वह कह रहे हैं कि हम 80 करोड़ लोगों को अनाज दे रहे हैं, ये किस तरह का कैलकुलेशन है, समझ से परे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें