फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिया-राम की आरती के बाद बोले डिप्टी सीएम, राम मंदिर को अब सिर्फ भव्य रूप देना शेष

Mon, 18 Sep 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
‌उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में रविवार को भगवान राम और सीता के विवाहोत्सव में शामिल होने आए यूपी के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का कहना है कि राम मंदिर तो भाजपा सरकार में ही बन गया था। अब तो सिर्फ इसे भव्य रूप देना शेष है। रविवार को जनकपुरी महोत्सव में शिरकत करने से पहले उन्होने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता की। 
विज्ञापन


डा. शर्मा ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत आपसी समझौते के साथ इसका समाधान निकाला जाएगा। कहा कि जो सरकारें अपने कार्यकाल में कुछ नहीं कर सकीं, योगी सरकार ने चार महीने में करके दिखाया है। 

अपराधी या तो पलायन कर गए हैं या फिर जमीन छोड़कर ऊपर जा चुके हैं। अपराधियों पर और शिकंजा कसने के लिए कानून में जल्द बदलाव की बात कही है।  माध्यमिक शिक्षा पाठ्यक्रम में भी बदलाव के संकेत दिए। कहा कि शिक्षा पर सरकार ने पकड़ मजबूत बनाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों में फीस नियंत्रण के लिए नीति जल्द

नकल विहीन परीक्षाएं हों, इसके लिए पठन-पाठन पर जोर दिया जा रहा है। माध्यमिक में ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर दी गई है। प्राइवेट स्कूलों में वसूली जाने वाली मनमानी फीस पर उपमुख्यमंत्री का कहना है कि शुल्क नियंत्रण के लिए जल्द नई नीति लाई जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें