कासगंज। कस्बा पटियाली के बाइपास रोड पर बृहस्पतिवार के समाजवादी पार्टी ने पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। सपाइयों ने छात्रों, नौजवानों को जागरूक किया। सपा की नीतियों से भी अवगत कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष मुहम्मद मारूफ कुरैशी ने कह कि युवाओं के सम्मान की लड़ाई सिर्फ समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। सपा जिला सचिव हशमत अली फारूखी ने कहा समाजवादी सदस्यता अभियान चल रहा है। कार्यकर्ता इसमें ज्यादा ज्यादा समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाकर लोगों जोड़ें। तारिक अली, जय सिंह यादव, इरशाद अली, विनय यादव, हिकमत अली, सुभाष सक्सेना, मुस्तकीम मंसूरी, परवेज़ कुरैशी मौजूद रहे।