फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: सपा ने कासगंज के पटियाली से नादिरा सुल्तान को बनाया प्रत्याशी, पूर्व सांसद की हैं बेटी

Fri, 28 Jan 2022 06:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

नादिरा वर्ष 2007 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। तब वह तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन
अखिलेश यादव के साथ नादिरा सुल्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) ने कासगंज जिले के पटियाली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद मुशीर अहमद की बेटी नादिरा सुल्तान उर्फ बिटिया को प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को नादिरा सुल्तान के नाम की घोषणा की कर दी गई। नादिरा का सपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री आजम खां के परिवार से नजदीकी रिश्ता है। 

विज्ञापन


नादिरा वर्ष 2007 में कांग्रेस के टिकट पर पटियाली विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं और वह 19203 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं थीं। नादिरा को प्रत्याशी बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पार्टी पूरी दमखम के साथ उन्हें चुनाव लड़ाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें