फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के बाद समाजवादी पार्टी ने टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए किया प्रत्याशी घोषित

Fri, 30 Aug 2019 07:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के द्वारा सबसे पहले टूंडला सुरक्षित विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने के बाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। सपा अध्यक्ष द्वारा उपचुनाव के लिए महाराज सिंह धनगर को प्रत्याशी बनाया गया है। उनके नाम की चर्चा पहले से ही थी।  
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि महाराज सिंह धनगर को आम चुनाव में टिकट दिया गया था, लेकिन बाद में भाजपा छोड़ सपा में शामिल हुए शिवसिंह चक को महाराज सिंह का टिकट काटकर दे दिया गया था। इसके बाद भी वह लगातार पार्टी में सक्रिय रहे।

पूर्व सांसद अक्षय यादव के चुनाव में भी उन्होंने भरपूर मेहनत की और क्षेत्र में सक्रिय बने रहे। पूर्व मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल द्वारा टूंडला सीट खाली किए जाने के बाद टूंडला विधानसभा में उपचुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से भी लगभग एक दर्जन से अधिक दावेदार लाइन पर थे। जिनमें से महाराज सिंह धनगर को पार्टी द्वारा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। सपा द्वारा प्रत्याशी की घोषणा होने पर अब भारतीय जनता पार्टी की ओर सभी की निगाहें जमीं हुईं हैं। भाजपा किसे पार्टी प्रत्याशी घोषित करती है। वहीं कांग्रेस ने भी अभी तक कोई प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें