फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: अखिलेश यादव आज आएंगे करहल, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

Sun, 06 Feb 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव पहली बार करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन के बाद वो अपने चुनावी मैदान में आ रहे हैं। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को मैनपुरी के करहल आएंगे। वह करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां करीब सवा घंटे तक रुककर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। सपा मुखिया के आगमन को लेकर पार्टी नेताओं ने तैयारियां जुटे हैं। 

विज्ञापन


पूर्व सांसद तेजप्रताप सिंह यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल कस्बा स्थित नरसिंह इंटर कॉलेज में दोपहर 3.45 बजे पहुंचेंगे। यहां वह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम करीब पांच बजे वह यहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। 

अखिलेश ने इसलिए करहल को चुना

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने शनिवार को करहल के बरनाहल में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव ने कहा था कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। चुनाव आयोग ने जब तारीखों की घोषणा की तो यह तय हो गया कि अखिलेश यादव ही पहले चुनाव लड़ेंगे। क्योंकि गोरखपुर से पहले मैनपुरी में मतदान होगा। 

रामगोपाल ने कहा कि तीन महीने पहले जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए तो मेरा जवाब था कि जरूर लड़ना चाहिए। सीट के सवाल पर केवल करहल से ही चुनाव लड़ने की बात उन्होंने कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें