फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस चुनाव में सपा प्रत्याशी ने मारी बाजी, भाजपा को नहीं मिला एक भी वोट

Fri, 25 May 2018 06:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
कासगंज जिले में सहकारी समिति के निरस्त संचालक पद के लिए शुक्रवार को मतदान में बाजी सपा प्रत्याशी के हाथ लगी। भाजपा और एक अन्य प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिला।
विज्ञापन


चुनाव में मात्र 10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। विजेता प्रत्याशी का उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

सहकारी समिति के वार्ड छह गोरहा के संचालक पद के लिए छह मार्च को मतदान के दौरान सपा एवं भाजपा प्रत्याशी के बीच भिड़ंत होने, मतपत्र लूटे जाने और फाड़ने आदि की घटना के बाद चुनाव निरस्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चुनाव के लिए दोबारा तिथि निर्धारित की गई। चुनाव में सपा से मानपाल सिंह मिनी, भाजपा से राजू और एक अन्य प्रत्याशी यादराम चुनाव मैदान में थे। चुनाव में मतदाताओं ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली। 

667 मतदाताओं में से मात्र 71 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। मतदान होने के बाद मतगणना कराई गई। वोटिंग में बाजी सपा प्रत्याशी के हाथ लगी। सभी 71 वोट सपा प्रत्याशी के पक्ष में गए। 

भाजपा और अन्य प्रत्याशी को किसी भी मतदाता ने अपना वोट नहीं दिया। मतदान और मतगणना के दौरान मतदान स्थल क्रय विक्रय समिति पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए। 

निर्वाचन अधिकारी सत्यवीर सिंह ने विजेता प्रत्याशी मानपाल सिंह मिनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। विजेता प्रत्याशी को उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें