फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान: आलोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। पूर्व मंत्री आलोक शाक्य ने रविवार को बिछवां क्षेत्र के गांव कल्यानपुर में किसान चौपाल लगाई। किसान चौपाल में पूर्व मंत्री ने ग्रामीणों और किसानों की समस्याएं सुनीं। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है। महंगाई की मार से समाज का हर तबका जूझ रहा है। सरकार का अपराध और महंगाई पर अंकुश नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसान एक माह से शीतलहर में भी आंदोलन करने को मजबूर हैं। भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था अपराध से संक्रमित हो चुकी है। विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में सपा की ही सरकार बनेगी।
सपा कार्यकता पार्टी की नीतियों गांव गंाव जाकर प्रचार करें। किसान चौपाल में सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, महासचिव रामनरायण बाथम, सुखवीर सिंह यादव, योगेंद्र पाल, बीटू यादव, ओमकार पाल, अरुण यादव, बब्बल पांडेय, संतोष यादव, शिवम सोती, गौरव बाथम, कमलेश शाक्य, राम लखन कठेरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें