टूंडला तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनते कमिश्नर अनिल कुमार, डीएम चंद्र विजय सिंह और एसएसप?
- फोटो : TUNDLA
तहसील के सभागार में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे मंडलायुक्त आगरा का पारा चढ़ गया। शिकायतों के निस्तारण न होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारी और कर्मचारियों का फटकार लगाई।
डीएम चंद्रविजय सिंह समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। सुबह 11 बजे करीब कमिश्नर अनिल कुमार यहां पहुंचे। फिरोजाबाद समाधान दिवस में आने वाली दो शिकायतों का निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।
बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी टूंडला, समाज कल्याण्ण अधिकारी से साथ लाई जाने वाली सूचनाओं की जानकारी मांगी। उन्होंने डीएम को निर्देशित किया कि वे सीडीओ को जिम्मेदारी देकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराएं।
कमिश्नर व सीएमओ ने वृद्धों व विकलांगों को वॉकर व छड़ी प्रदान की। इस दौरान एसएसपी सचिंद्र पटेल, सीडीओ नेहा जैन, सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित, बीएसए अरविंद पाठक, मत्स्य अधिकारी किशन शर्मा, एसडीएम रामहर्ष मौर्य, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
257 शिकायतों में से आठ का निस्तारण
संपूूर्ण समाधान दिवस में कुल 257 फरियादियों ने अपनी शिकायतों दर्ज कराईं। इनमें से आठ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। ज्यादातर विकास कार्य, राशन कार्ड व अवैैैध कब्जे की शिकायतें रहीं।