फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलौनी रहीं ओवरऑल चैंपियन, 3000 मीटर दौड़ में दुर्वेश ने मारी बाजी

विज्ञापन
कासगंज के गंजडुंडवारा विकास खंड में खुली खेल प्रतियोगिता में दौड़ शुभारंभ करते खिलाड़ी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन गंजडुंडवारा विकास खंड के पीजी कालेज खेल मैदान पर किया गया। जिसमे दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन डॉ. दिलेशेर खां ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 3000 मीटर एवं 200 दौड़ में दुर्वेश कुमार, 800 मीटर दौड़ में अभिषेक, गोला फेंक में ललित कुमार, लंबी कूद में आयुष कुमार विजेता रहे। जबकि बालिका वर्ग में 1500 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में शशिलता, 400 मीटर दौड़ में रचना विजेता रहीं। वहीं गोला फेंक, लंबी कूद, चक्का फेंक तीनों ही प्रतियोगिताओं में सलौनी ने विजय हासिल की। तीनों ही प्रतियोगिता में विजयी होने पर सलौनी को ओवर ऑल चैपिंयन घोषित किया गया। कबड्डी में गंजडुंडवारा की टीम विजेता रही।
विजेताओं को अतिथि कृष्णकांत ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। निर्णायक मंडल में मनोज कुमार, सौरभ सिंह, सुरेंद्र शेर सिंह, भानु प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, हरिओम परमार शामिल रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें