फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: सेल्समैनों ने उधारी वसूली, फिर हड़प लिए व्यापारी के 20 लाख रुपये, मुकदमा हुआ दर्ज

Fri, 17 Mar 2023 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

दुकानदारों से उधार की रकम वसूल कर लाए सेल्समैन बेईमान हो गए। 20 लाख की रकम पर उनकी नियत डोल गई। 
विज्ञापन
रकम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा शहर के एक व्यापारी के पास हिंदुस्तान लीवर की फ्रेंचाइजी है। व्यापारी के यहां दो सेल्समैन लंबे समय से कार्य करते थे, जो धनराशि एकत्रित करते थे। इन दोनों ने करीब 20 लाख रुपये उधारी वसूल करने के बाद हड़प ली है। व्यापारी ने मुकदमा दर्ज कराया है। 

यहां का है मामला 

थाना व कस्बा निधौली कलां निवासी राहुल गुप्ता की श्रीराम ट्रेडर्स के नाम से शहर में जीटी रोड स्थित डिग्री कॉलेज के सामने फर्म चलती है, जो हिंदुस्तान लीवर के फ्रेंचाइजी धारक हैं। राहुल ने अपने सेल्समैन सुमित उपाध्याय निवासी मोहल्ला न्यू संजय नगर और सोमेंद्र निवासी अभयपुरा थाना अमांपुर जिला कासगंज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 11वीं के छात्र का कमाल: आवारा पशुओं से परेशान पिता के लिए तैयार की ऐसी डिवाइस, फसलों को नहीं होगा नुकसान
 

ये है आरोप 

आरोप है कि दोनों को शहर के व्यापारियों से उधारी की रकम वसूलने के लिए छह फरवरी 2023 को 21 लाख 53 हजार 600 रुपयेे के बिल बाउचर दिए थे। दोनों ने छह मार्च तक शहर के फुटकर व्यापारियों से 20 लाख 53 हजार 727 रुपये वसूल कर लिए, जबकि फर्म के पास वसूल की गई धनराशि जमा नहीं की गई। सेल्समैनों द्वारा बताया कि फुटकर व्यापारी रकम नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली के बाद हो गए गायब 

दोनों होली के बाद से अचानक गायब हो गए। इसके बाद राहुल ने संबंधित व्यापारियों से उधारी की रकम मांगी तो उन्होंने सेल्समैनों को देने की बात कही। पता चला कि षड्यंत्र के तहत रकम दोनों ने वसूल कर हड़प कर ली है। दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद जा रहे हैं। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें