फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के लिए दिन भर हुई नामांकन पत्रों की बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के नौ ब्लॉक मुख्यालयों पर बुधवार को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। प्रत्याशियों ने निर्धारित धनराशि चुकाकर ब्लॉकों पर तैनात सहायक निर्वाचन अधिकारियों से नामांकन पत्र खरीदे। सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। बृहस्पतिवार को भी प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में ब्लॉक प्रमुख के नौ पदों के लिए चुनाव होना है। आठ जुलाई को नामांकन किया जाना है। इससे पूर्व बुधवार को सभी ब्लॉकों पर नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। ब्लॉकों पर मौजूद सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने प्रत्याशियों को नामांकन पत्रों की बिक्री की। सुबह दस बजे से शुरू हुई नामांकन पत्रों की बिक्री शाम पांच बजे तक चली।
बरनाहल ब्लॉक में तीन प्रत्याशियों ने नामांकन खरीदे तो सुल्तानगंज और कुरावली ब्लॉक में चार-चार नामांकन पत्र बिके। मैनपुरी और जागीर ब्लॉक में दो-दो नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहंी किशनी, घिरोर, करहल और बेवर में एक नामांकन पत्र बिका। बृहस्पतिवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें