फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विद्यालय मिले बंद, तीन शिक्षक साइन कर चले गए वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संकट के चलते अधूरी योजनाओं को पूरा करने के लिए स्कूलों को खोलने के आदेशों का शिक्षक पालन नहीं कर रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में तीन विद्यालय बंद मिले। इसके अलावा चार शिक्षक व एक शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। इन सभी शिक्षकों के वेतन व शिक्षामित्रों का मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए के निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय ढोलना, प्राथमिक विद्यालय नगला मामो, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला मामो बंद मिले। साथ ही प्राथमिक विद्यालय किनावा की शिक्षिका मनीषा हस्ताक्षर करने के बाद वापस चली गई। शिक्षामित्र हुकुम सिंह अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय वाहिदपुर में शिक्षिका रुचि चौधरी अनुपस्थित थीं।
प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर माफी की शिक्षिका रजनी सिसौदिया व शांति भी विद्यालय में हस्ताक्षर करके वापस चली गई। बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि बंद विद्यालय में तैनात शिक्षकों, शिक्षामित्रों की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी से मांगी गई है।
विज्ञापन

बंद विद्यालयों सहित अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य है। शिक्षक समय से विद्यालय खोलकर सभी कार्य पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें