फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri Bypolls: मैनपुरी में साक्षी महाराज बोले- भाजपा ही जीतेगी सभी उपचुनाव,  हर वर्ग का मिला खूब समर्थन

Tue, 06 Dec 2022 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

सांसद उन्नाव साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के घिरोर में उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि प्रदेश के तीनों उपचुनाव भाजपा ही जीतेगी। समाज के हर वर्ग का भाजपा को खूब समर्थन मिला है। सपा के पास समाजवाद नहीं अब केवल परिवारवाद है। एक ही परिवार की पार्टी है। एक ही परिवार के सदस्य सांसद बनाए जाते हैं। उपचुनाव के परिणाम के बाद सपा साफ ही हो जाएगी। 

डबल इंजन सरकार ने बनाए नए कीर्तिमान 

सांसद उन्नाव मंगलवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पटल पर देश का मान बढ़ाया है। प्रदेश की योगी सरकार ने गुंड़ों और माफियाओं की कमर तोड़ दी है। अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। कब्जा की गई जमीनें खाली कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो दुनिया जीती है। जानवर भी अपने लिए जीते हैं। दूसरों के लिए काम करने वाला ही मनुष्य कहलाने का असली हकदार है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ेंCar Racing: आगरा के शाहान अली ने बढ़ाई दिल्ली की शान, इंडियन रेसिंग लीग में इंग्लैंड के कार रेसर को हराया

वस्त्र वितरण के आयोजन में पहुंचे 

बाद में सांसद ने नगला गोसाई के महाआनंद आरम पर संजीवनी सेवा समिति के वस्त्र वितरण में भाग लिया। सतीश मधुप, ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव, शिवम गर्ग, रविप्रकाश गर्ग , सचिंद्र सिंह, सत्यवीर शर्मा, नरेशचंद्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, ब्रजेश यादव, मोहन चौहान, मोना गुप्ता,  शविंद्र सिंह, विष्णु मिश्रा, वैभव गुप्ता, अभिषेक राजपूत, वैभव गुप्ता मौजूद रहे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें