कुंभ मेला बैठक को लेकर हर विभाग पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। साफ-सफाई के लिए नगर निगम ने भी खाका खींच लिया है। 750 सफाई कर्मचारी इसकी बागडोर संभालेंगे। इन सफाई कर्मचारियों की आठ-आठ घंटे की ड्यूटी होगी। मतलब एक शिफ्ट में 150 कर्मचारी मुस्तैद किए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में 50 सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे।
रखे जाएंगे 200 डस्टबिन, 45 गाड़ियां लगेंगी
कुंभ मेला स्थल पर करीब 200 डस्टबिन रखे जाएंगे। ताकि गंदगी मेला स्थल पर दिखाई न दे। इसके अलावा डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने वाली करीब 45 गाड़ियां भी कुंभ मेला स्थल पर रहेंगी। जहां भी कूड़ा दिखेगा उसे सफाई कर्मचारी उठाकर गाड़ियों में डालेंगे।