रोडवेज बस में सफर के दौरान हुए मामूली विवाद में रायबरेली निवासी जेई और उसके बेटे ने गोरक्ष पीठ से जुड़े संत को चलती बस से फेंकने की धमकी दे डाली। संत ने खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताते हुए फोन पर पुलिस को सूचना दी।
आनन फानन में पहुंची पुलिस ने बस को टूंडला चौराहे पर रुकवाया। पुलिस ने संत को धमकी देने वाले पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है। संत ने बताया कि वे सीएम योगी के गुरुभाई हैं।
बता दें कि गोरक्ष पीठ से जुड़े संत स्वामी सतीशनाथ रोडवेज बस में बैठकर आगरा से टूंडला आने के लिए बस से सवार हुए थे। टूंडला से उन्हें पास के ही गांव चुल्हावली परिचित से मिलने जाना था।