फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति अनबन पर खाया जहर, फिर अस्पताल में किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Thu, 12 Oct 2017 08:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
विज्ञापन
fight
विज्ञापन
प्रेम विवाह करने वाली महिला ने पति से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां महिला ने पुलिस के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसके हाथपांव बांधकर उसका इलाज किया। 
विज्ञापन

 
एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के लालपुर निवासी नीतू ने गांव के सतेंद्र के साथ साढ़े चार साल पहले प्रेम विवाह किया है। विगत दिनों से उसकी पति के साथ अनबन चल रही है। गुरुवार दोपहर नीतू ने घर पति से परेशान होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। 

जानकारी पर सतेंद्र उसे लेकर जिला अस्पताल जाने लगा लेकिन वह अस्पताल जाने को राजी नहीं हुई। इस पर उसने यूपी 100 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पर डायल 100 कोतवाली नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां महिला ने पुलिस कर्मियों के साथ इलाज करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता कर दी। महिला ने जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में हंगामा करने और भागने लगी। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे हाथ-पांव बांधकर इलाज किया। महिला पुलिस कर्मियों को भी उसकी देखरेख में काफी समय तक तैनात रहना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें