फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमानंद महाराज का जन्मोत्सव: दो लाख भक्त पदयात्रा में हुए शामिल, 1000 KG फूलों से सजा मार्ग, हुई आतिशबाजी

Sun, 30 Mar 2025 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)

सार

रात 2 बजे संत प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन के श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की। दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा में ऊंट और घोड़े भी शामिल थे।
विज्ञापन
भक्तों ने धूमधाम से मनाया संत प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का जन्मदिन हिंदू नववर्ष पर धूमधाम से मनाया गया। जिसमें देशभर से दो लाख से अधिक भक्तों ने भाग लिया। भक्तों का उत्साह साफ नजर आया, जब वे देर शाम से ही महाराज के दर्शन के लिए पदयात्रा के रास्ते में खड़े थे।

विज्ञापन


पदयात्रा के रास्ते को 10 क्विंटल से अधिक गेंदा और गुलाब के फूलों से सजाया गया और जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। भक्त राधा नाम का कीर्तन करते हुए इस धार्मिक आयोजन का हिस्सा बने।

Trending Videos

रात 2 बजे संत प्रेमानंद महाराज ने वृंदावन के श्री कृष्णम शरणम् सोसाइटी से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की। दो किलोमीटर लंबी इस यात्रा में ऊंट और घोड़े भी शामिल थे। महाराज रमणरेती स्थित अपने आश्रम केली कुंज पहुंचे, जहां भक्तों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

इस यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया और विभिन्न राज्यों के वाद्य यंत्रों की धार्मिक ध्वनियां गूंज रही थीं। भक्तों का एक ही उद्देश्य था कि जन्मदिन के इस खास मौके पर संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक मिल जाए।
विज्ञापन

भक्तों ने पदयात्रा के रास्ते में देर शाम से ही अपनी जगहें बना ली थीं और रात में सर्दी से बचने के लिए पॉलीथिन ओढ़कर सो गए। जम्मू, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे दूर-दराज से लोग संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

संबंधित वीडियो-


पढ़ें- UP: इस शहर में बनेगा धरोहर क्षेत्र...सिर्फ दो मंजिल तक ही बन सकेंगे भवन, मास्टर प्लान में लागू किए प्रतिबंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें