फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना को मिले पाकिस्तान पर हमला करने की छूट

Wed, 21 Sep 2016 01:26 AM IST
सेना को मिले पाकिस्तान पर हमला करने की छूट
विज्ञापन
सेना को मिले पाकिस्तान पर हमला करने की छूट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जम्मू काश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना पर आतंकी हमले में शहीद सैनिकों को लेकर लोगों को गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। आतंकियों की क्रूरता देख हर कोई सरकार से सेना को हमला करने की छूट देने की मांग कर रहा है। मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने जगह-जगह पुतला फूंककर और पाकिस्तान के झंडे जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, कई जगह लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

एत्मादपुर में हाईवे स्थित तहसील चौराहे पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर आतंकवाद, नवाज शरीफ और पाकिस्तान का पुतला फुंका। उन्होंने केंद्र सरकार से पाक को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। इस दौरान भाजपा नेता टीकम सिंह तोमर, माधवेंद्र सिंह, कृष्णवीर सिंह, अमरदीप सिंह, भानुप्रताप सिंह, समरवीर सिंह, श्याम बघेल, राजीव गिहार, अतुल कुमार, उदयवीर सिंह, पंकज जैन, ओमप्रताप सिंह, नवलकिशोर त्यागी मौजूद रहे। 
खेरागढ़ में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला नगर में घुमाया और सैंया तिराहे पर फूंक दिया। इस दौरान हरीश त्यागी, नगर संयोजक जीतेश ठाकुर, नागेन्द्र सिंह सिकरवार, ज्ञानेन्द्र सिंह, माता प्रसाद शर्मा ,आशु तोमर, अवदेश, कोमल दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पिनाहट के गांव बड़ापुरा स्थित पंडित हुकुम चंद इंटर कॉलेज व नाहर सिंह का पुरा स्थित ओपीएस पब्लिक स्कूल में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रबंधक रवि परिहार, प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश शर्मा, हरीमोहन शर्मा, विष्णु कान्त, गोविन्द तोमर, शैलेन्द्र सिंह, सपना, गुुंजन, रामवीर, विजय कुमार, शिवम शर्मा उपस्थित रहे।
किरावली में सपा नेता सुरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में बाईपास चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया। इस दौरान प्रमोद पाठक, जीते ठाकुर, प्रदीप लवानिया, सुशील, सचिन सोनू, मुकेश, देवेन्द्र सविता, अर्जुन पंडित आदि मौजूद रहे।
फतेहपुर सीकरी के ग्राम दूरा स्थित भारतीय जनोदय संस्थान के तत्वावधान में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। संस्थाध्यक्ष विनोद शास्त्री, डा. धर्मवीर सिंह चाहर, केशवदेव, लक्ष्मन सिंह, विनोद, डा. महीपाल आदि मौजूद रहे। ग्राम गोठरा स्थित श्रीरामेश्वर दयाल पाराशर हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक मुकेश पाराशर, कृष्णकान्त पाराशर, प्रीती दुबे, अशरफ, साकिर, जाहिद, दाउदयाल, सोनम, पिंकी आरती, उपासना आदि ने श्रद्धांजलि दी। दूरा के एमबीडी कालेज में डा. भूरी सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
मलपुरा के धनौली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और नारेबाजी की। इस दौरान जिला संयोजक भूपेंद्र शर्मा, बिट्टू पंडित, प्रवीन चौधरी, मनीष सोनी, रवि, पुनीत, आशीष आदि थे।
शमसाबाद में गांधी चौराहे पर कैंडल मार्च निकालकर पुतला फूंका गया। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आकाश गुप्ता, प्रमोद कुमार, वीपी सिंह, धुव्र, डिम्पी गुप्ता, वीरेश, भूरा, कल्ला, राजेन्द्र राठौर, पप्पे राठौर मौजूद रहे। भाजयुमो के राजू टाइगर, जितेन्द्र जसावत, अजय चौहान, दिलीप माहौर, हरेन्द्र कुमार, अशोक चौहान, राहुल वर्मा, सचिन राठौर आदि ने भी श्रद्धांजलि दी। आरएसएस कार्यकर्ताओं ने नयाबांस चौराहे से कैंडल मार्च निकाला। अभिषेक गुप्ता, अरविन्द सिंह, विनोद धाकरे, सौरभ वर्मा, पदम सिंह आदि मौजूद रहे। 

शहादत का कर्ज चुकाए सरकार, सेना को दे हमले की छूट
बाह।आतंकी हमले में सैनिकों की शहादत पर वीर नारियां गुस्से में हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से सेना को हमले की छूट देकर सैनिक की शहादत का कर्ज चुकाने की मंाग की है।
2010 में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शहीद हुये बाह के इंद्रजीत सिंह की वीरनारी स्नेह कुमारी आतंकी हमले सैनिकों की शहादत को लेकर गुस्से में है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार अब सेना को पाकिस्तान पर हमला करने की छूट देनी चाहिए।
2000 में आपरेशन रीनो में पति दिनेश भदौरिया को खोने वाली बाह की राधा देवी का कहना है कि हर वीर नारी चाहती है कि सेना को दुश्मन को उसके किये की सजा देने की छूट सरकार को देनी ही चाहिए। 
1971 में शहीद हुये जैतपुर के पुरा चौधरान के सैनिक उदय सिंह की पत्नी फुल्हानी देवी का कहना है कि सरकार सीने पर गोली खाने वाले सैनिकों की शहादत का मोल समझे। उन्होंने सरकार से पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुुंहतोड़ जवाब देने की बात कही।
1971 में शहीद हुये जैतपुर के क्यारी गांव के महावीर सिंह की पत्नी शांती देवी शहादत का उल्लेख होते ही अतीत में खो गई। रूंधे गले से बोली, सरकार को अब सेना को हमले की छूट देनी चाहिए। 
जैतपुर के उदयपुर खुर्द गांव के निहाल सिंह की पत्नी बादामश्री ने कहा कि आखिर सैनिकों की शहादत पर सरकार चुप क्यों है। वीर नारियां अपनी उजड़ी मांग के बदले दुश्मन का सिर चाहती हैं। 
1992 में शहीद हुये बटेश्वर के छेदी लाल की पत्नी राजेंद्र देवी सरकार की चुप्पी से खपा है। उन्होंने ने भी सरकार से मांग की कि शहादत का बदला ले।

 --------
अब आरपार की हो लड़ाई
कागारौल। ग्राम नगला हीरासिंह के शहीद धाराजीत की वीर नारी ब्रजेश देवी का कहना है कि सरकार चाहे तो हमले रुक सकते हैं। ऐसे ही सैनिक मरते रहे तो उनका मनोबल टूटेगा। अब पाक से आरपार की लड़ाई होनी चाहिये।
 घड़ी कालिया के शहीद हरपाल सिंह की वीरी नारी रीना देवी कहती हैं कि मेरे आंसू तो चार वर्ष के बाद भी नहीं थम रहे हैं। शहीद पति की मूर्ति के लिए दो गज जमीन भी नहीं मिली। सरकार को अब पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिये।
--------

वीर नारी की प्रतिक्रिया
अछनेरा के शहीद पीतम सिंह की वीर नारी वीरमती का कहना है कि अब एक ही इच्छा है कि सिर्फ आरपार की लड़ाई हो जाए। प्रधानमंत्री को शहीदों के परिवारों की हालत को देखते हुए शीघ्र ही सेना को पाकिस्तान पर हमले का आदेश देना चाहिए।
--------
भारत के हुक्मरान दे पाक पर हमले के आदेश
फतेहपुर सीकरी के ग्राम सिकरौदा निवासी शहीद गुलाब सिंह 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए थे। उनकी वीर नारी हसन प्यारी कहती हैं कि अब सरकार को पाकिस्तान पर हमले के आदेश दे देने चाहिये। आखिर कब तक हमारे सैनिक मरते रहेंगे। 
ग्राम बसैरी काजी के शहीद कुंवर सिंह की वीर नारी बलवीरी देवी कहती हैं कि उड़ी में सोेते सैनिकों की हत्या करना क्रूरता है। अब भारतीय फौज को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें