फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो ट्रैक के लिए 'सेल' करेगा स्टील की आपूर्ति, पहले चरण में सिकंदरा से ताज तक होगा निर्माण

Mon, 02 Nov 2020 03:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ताजनगरी में पहले चरण में बन रहे मेट्रो के सात किमी ट्रैक निर्माण के लिए स्टील की आपूर्ति स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) करेगा। शनिवार को आगरा और कानपुर के लिए 1620 मीट्रिक टन स्टील आपूर्ति की तकनीकी निविदा सेल ने पूरी कर ली है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश रेल मेट्रो कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया स्टील आपूर्ति की सिर्फ तकनीकी निविदा खोली गई है। वित्तीय निविदा खुलने के बाद स्टील की लागत सामने आएगी। इसके लिए सेल एकमात्र बोली दाता था। 


आगरा में सिकंदरा से ताजमहल पूर्वी गेट तक 15 किमी ट्रैक निर्माण होना है। पहले चरण में ताज के पूर्वी गेट से आगरा जामा मस्जिद तक सात किमी ट्रैक बनेगा। इसके लिए सेल ए ग्रेड की स्टील सेल उपलब्ध कराएगा। आगरा में दोनों कॉरीडोर के लिए कुल 29.40 कि.मी ट्रैक निर्माण होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएमआरसी ने पहले चरण के इस पैकेज के लिए फरवरी 2020 में 11.25 करोड़ रुपये और 12 महीने में पूर्ण आपूर्ति की निविदाएं आमंत्रित की थी, जिसके लिए तकनीकी रूप से अर्हताएं सिर्फ सेल पूरी कर सका है। 

आगरा में दिसंबर 2022 तक पहले चरण में छह स्टेशनों के बीच सात किमी मेट्रो चलाने की योजना है। शनिवार को केंद्रीय सचिव आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय दुर्गा शंकर मिश्रा ने इसकी घोषणा की थी। 2025 तक आगरा में 29 किमी मेट्रो ट्रैक का कार्य पूरा होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें