फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कल शिरडी से आगरा पहुंचेंगी साईं बाबा की चरण पादुका

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शिरडी से श्री साईं बाबा की चरण पादुकाएं कल आगरा पहुंचेंगी। श्री साईं चरण पादुका समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दो दिनों तक साईं भक्तों को चरण पादुकाओं के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा।
विज्ञापन

संयोजक अशोक रैना एवं अध्यक्ष नितिन कोहली ने बताया कि चरण पादुकाएं शिरडी से चल कर कुरुक्षेत्र होते हुए मंगलवार को आगरा पहुंचेंगी। यमुना एक्सप्रेस-वे के अंतिम टोल से स्वागत यात्रा निकाली जाएगी, जो वॉटरवर्क्स, बल्केश्वर चौराहा एवं साईं धाम मंदिर कमला नगर से होते हुए प्रतापपुरा स्थित एक होटल में पहुंचेगी। यहां विधि-विधान से स्थापना कर श्रद्धालुओं को दर्शन लाभ प्राप्त होंगे।
स्वागत अध्यक्ष राजेश गोयल एवं महामंत्री संजय सत्यदेव ने बताया कि रात्रि में भजन गायिका निधि कोहली के सुरों से भजन संध्या सजेगी। बुधवार को प्रातः 7 बजे मंगला आरती होगी। सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिलेगा। इस मौके पर उपाध्यक्ष लटूरी सिंह, महिला विंग अध्यक्ष दीपा गुरनानी, सचिन मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें